इस वक्त की बड़ी खबरः CM बनते ही सम्राट चौधरी ने जारी किए पांच बड़े निर्देश, जानकर दंग रह जाएंगे आप
बिहार- CM बनते ही सम्राट के 5 बड़े निर्देश जारी दोगुनी गति से काम समस्याओं का समाधान राज्य से भ्रष्टाचार खत्म करने का निर्देश जीरो टायलरलेंस नीति पर काम करें अधिकारी कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति समाप्त हो जनता के समस्याओं का समाधान हो प्रखंड अंचल और थाना में आम जनता को सुविधा स-समय समस्याओं का समाधान हो बिहार को विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाना है एकजुटता ,अनुशासन और संवेदनशीलता से हो काम
पटनाः इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने पांच निर्देश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश जारी कर दिया है। नए सीएम पूरी तरह एक्शन में दिख रहे है। उन्होंने जारी किए गए निर्देश को तुरंत पालन करने का निर्देश जारी कर दिया है। बिहार के हर स्तर पर यह निर्देश लागू किया गया है। आपको बता दें कि पांच निर्देश कौन कौन है-
- 1.दोगुनी गति से काम कर समस्याओं का तेजी से समाधान।
- 2.राज्य से भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर जीरो टायलरलेंस नीति पर दृढ़ता से काम करें अधिकारी।
- 3.मुख्यमंत्री स्तर से नीचे स्तर तक कही भी कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिए,जनता के समस्याओं का समाधान हो।
- 4.प्रखंड अचल और थाना में आम जनता को सुविधा मिल तथा ससमय से समस्याओं का समाधान हो।
- 5.बिहार को विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए एकजुट होकर अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करें।

अभी अभी इन पांचो निर्देश जारी करने से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मिथिला के मखाने की माला पहनाकर किया स्वागत। भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं में विश्वास,नीतीश के विकास मॉडल को और गति मिलेगी : संजय सरावगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह,प्रदेश कार्यालय में जमकर बंटी मिठाईयां। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नई सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए संकल्पित है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां वे कार्यकर्ताओं से मिले। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रथम आगमन पर अंगवस्त्र एवं मिथिला की सुप्रसिद्ध मखाने की माला पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन की। प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित स्वागत अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहुंचने पर उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा , एनडीए और मुख्य्मंत्री के समर्थन में जमकर नारे लगाए और उनका स्वागत किया। यह कार्यक्रम काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री सभी कार्यकर्ताओं से मिले।
इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर के कार्यकर्ता जुटे थे। भाजपा के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर मिठाईयां बांटी। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण और पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा और एनडीए के लाखों कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास कार्यक्रम को और गति मिलेगी। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।